फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस की परीक्षा में पकड़ा गया नकलची

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर । राजकीय मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की परीक्षा के दौरान नकल करते हुए एक छात्र पकड़ा गया है। छात्र चतुर्थ वर्ष के पार्ट-2 का परीक्षार्थी था। कालेज प्रशासन का कहना है कि संबंधित कार्रवाई कर उक्त प्रकरण उत्तराखंड तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इन दिनों राजकीय मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। सोमवार को हुई परीक्षा के दौरान एमबीबीएस चतुर्थ वर्ष पार्ट-2 के एक छात्र ने उत्तर पुस्तिका के कुछ पेज फाड़ दिए थे। उन पेजों पर छात्र मंगलवार को कुछ प्रश्नों के उत्तर लिख कर लाया था, लेकिन कक्ष निरीक्षक ने छात्र की इस कारस्तानी को पकड़ लिया। निरीक्षक ने उत्तर पुस्तिका के उन पेजों को उड़नदस्ते के सदस्यों को दिखाया। जिस पर छात्र की पूरी उत्तर पुस्तिका जब्त कर दी गई। हालांकि मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. सीएमएस रावत ने इस संबंध में कुछ स्पष्ट नहीं बताया। प्राचार्य ने कहा कि परीक्षा के दौरान अक्सर कुछ छात्र प्रवेश पत्र या हाथ पर कुछ लिख लेते हैं। जिनकी फोटो खींच कर कालेज प्रशासन विवि को उचित कार्रवाई के लिए भेज देता है। प्राचार्य ने कहा कि ऐसा ही कुछ प्रकरण मंगलवार को हुआ है। उत्तराखंड तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक को प्रकरण कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें