फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगशाला शिविर में प्रदेश को मिला बेस्ट सांस्कृतिक दल का पुरुस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

कालसी।
नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में जौनसारी दल के कलाकारों को बेस्ट सांस्कृतिक दल के पुरस्कार से नवाजा गया। राज्य गठन के बाद यह पहला मौका है जब प्रदेश के खाते में यह पुरस्कार आया है।
विज्ञापन

सूचना विभाग के उप निदेशक और नोडल अधिकारी केएस चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रत्येक राज्य की टीम को प्रस्तुति के लिए पांच मिनट का समय दिया गया। जिसमें से प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे सरल एवं सांस्कृतिक समिति फटेऊ व धुमसू मंच के कलाकारों ने हारुल नृत्य की प्रस्तुति से मन मोह लिया। बताया कि दल के सदस्य गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान राजपथ पर भी लोक संस्कृति की झलक दिखाएंगे। पुरस्कार मिलने से पूरे जौनसार बावर में हर्ष की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें