ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर।
ऋतुराज वसंत पंचमी के स्वागत में सोमवार को स्कूलों में हवन-पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में सरस्वती वंदना एवं पूजन किया गया। वीर हकीकत राय के बलिदान को भी याद किया गया। रीतिका धीमान ने वीर हकीकत राय के बलिदान पर प्रकाश डाला। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए पत्रकार मुकेश जुयाल, शर्मानंद बिजल्वाण, राकेश नेगी और अरुण डोगरा को सम्मानित किया गया। खेल में अमित खन्ना, विशाल सैनी, प्राची सैनी को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य उदयराज चौहान, राम प्रकाश चावला, हरिओम महावर, रामपाल रोहिला, नरेंद्र तोमर, एचसी सचान, अनामिका पाराशर, बाज सिंह, गुलजार सिंह, जगदीश पुरोहित, गुलाब सिंह, महेश पाठक, विमलेश त्यागी आदि मौजूद रहे।
महावीर प्रसाद जैन सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राकेश लेखवार शामिल हुए। छात्रों ने सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी। हास्य नाटक प्रस्तुत कर लोगों को गुदगुदाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रामपाल सिंह, दिनेश रावत, सतीश जायसवाल, रमेश चंद्र राव आदि मौजूद रहे।
नई यमुना कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में भी वसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई। प्रधानाचार्य विजय बडोनी, अध्यक्ष रविंद्र सिंह चौहान, सरवंश सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर अवधेश, कालिका, अखिलेश, कमलेश, चंदन, मोहित, अनिल, त्रिलोक, हरीश थपलियाल, हरीश, रणजीत, दीपक, दिवाकर आदि मौजूद रहे। द अल्टस इंटरनेशनल स्कूल, श्री गुरुनानक सरस्वती शिशु मंदिर साहिया, दून हैरिटेज स्कूल में भी वसंत पंचमी मनाई गई।
उधर संस्कार भारती में भी हवन कर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर आचार्य आशीष शर्मा, संगीता शर्मा, अजय वर्मा, सरोज बाला, संतोष शर्मा, मधु शर्मा, सरिता चौहान, अर्णिमा, रिद्धीमा, विमलेश त्यागी, पुष्पेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।
वहीं वरिष्ठ साहित्यकार हेमचंद्र सकलानी ने विज्ञप्ति जारी कर सभी क्षेत्रवासियों को वसंत पंचमी की बधाई दी।