फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया जेल का निरीक्षण कैदियों से पूछा हालचाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोपेश्वर। जिलाधिकारी आशीष जोशी ने सोमवार को चमोली और रुद्रप्रयाग के संयुक्त कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल में भोजन और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और कैदियों का हालचाल भी पूछा। उन्होंने जेल प्रशासन को जेल परिसर और बैरिकों में नियमित सफाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम ने जिला कारागार पुरसाड़ी का निरीक्षण किया और उन्होंने कैदियों को कंबल बांटे। इस दौरान डॉक्टरों ने कैदियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां दीं। डीएम ने जेल प्रशासन को गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्योग विभाग की ओर से चलाए जा रहे प्रशिक्षण शिविर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जेल प्रशासन को कैदियों की ओर से बनाई गई वस्तुओं से होने वाली आय को उनके बैंक खातों में डालने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी इला गिरि, डा. भागीरथी जंगपांगी और जेलर प्रमोद पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें