फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खर्सि शरदोत्सव एवं विकास मेले का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
खिर्सू/श्रीनगर। खिर्सू शरदोत्सव एवं विकास मेले का वसंत पंचमी के मौके पर सोमवार को आगाज हो गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मेले का विधिवत शुभारंभ किया। मेले में पहले दिन विभिन्न संस्थाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूली बच्चों और महिला मंगल दल ने नंदा देवी और खेत-खलिहानों की झांकियां प्रस्तुत की, जो खास आकर्षण का केंद्र रही। ब्यूरो
विज्ञापन


महिलाओं पर दर्ज मुकदमे होंगे वापस : धन सिंह
खिर्सू/श्रीनगर। राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने शराब विरोधी महिला आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने के आदेश दिए हैं। खिर्सू क्षेत्र में अगले चार-पांच माह के अंदर पानी की समस्या दूर हो जाएगी। ढिक्वालगांव पेयजल योजना के लिए सरकार ने 27 करोड़ रुपये दिए हैं। ब्यूरो

महिला लाभार्थियों को वितरित किए चेक
खिर्सू। मुख्यमंत्री के हाथों कृषि सहकारिता योजना की सात महिला लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। सहकारिता राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि स्वरोजगार करने के लिए सहकारी विभाग के माध्यम से मात्र दो फीसदी ब्याज दर पर एक लाख रुपये का लोन दिया जा रहा है। इस मौके पर समिति की ओर से शिक्षक योगंबर नेगी को वीणापाणी सम्मान दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन


संचालक के फूहड़ शब्दों पर ऐतराज
खिर्सू। शरदोत्सव में कार्यक्रम का संचालक के फूहड़ शब्दों पर लोगों ने आपत्ति जताई। दरअसल संचालक ने लोगों से ताली बजाने के लिए कहा कि यदि वह ताली नहीं बजाएंगे, तो उन्हें अगले जन्म में घर-घर जाकर ताली बजानी पड़ेगी। ब्यूरो

हरीश रावत ने राज्य में डाली गलत परंपरा
श्रीनगर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री रहे हरीश रावत ने राज्य में बहुत गलत परंपरा डाली है। उनकी सरकार ऐसा काम नहीं करेगी।
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एनआईटी पर अंतिम फैसला हो चुका है। जो लोग बरगलाने का काम कर रहे हैं, वह इस तरह का काम न करें। निर्माणदायी संस्थाओं के पास बजट की कमी और ठेकेदारों के भुगतान अटके होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि बिना धन के टेंडर कर दिए गए। चुनाव की वजह से ठेकेदारों से कह दिया गया कि काम शुरू लें। बहरहाल पूर्व में जो भी वैध काम हुए है, सरकार उनके लिए बजट की व्यवस्था करेगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें