फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई कौथिग में दिखेगी जौनसारी संस्कृति की छटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, चकराता।
विज्ञापन

मुंबई में आयोजित कौथिग मेले में इस बार जौनसारी संस्कृति की भी छटा देखने को मिलेगी। रविवार को जौनसार बावर सांस्कृतिक दल के सदस्य मेले में प्रतिभाग करने के लिए मुंबई रवाना हो गए। दल के संयोजक नंद लाल भारती ने बताया कि कार्यक्रम में लोगों को हारुल, तांदी, नाटी, परात नृत्य, हाथी नृत्य, ठोऊड़ा, जंगाबाजी, पांडव नृत्य की अनूठी छटा देेखने को मिलेगी। यह पहला मौका है जब मुंबई में आयोजित कौथिग मेले में दल के सदस्य को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि 18 जनवरी से शुरू हुआ यह मेला 28 जनवरी तक चलेगा। कार्यक्रम में देश दुनिया के कलाकारों के साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

समाज सेवी इंदर सिंह नेगी, केशर दास, दौलत सिंह आदि का कहना है कि दल के सदस्यों के चयन से पूरे क्षेत्र की संस्कृति का प्रचार हो सकेगा। दल के चयन से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल में दल में प्रभु भारती, बलिया, अनील वर्मा, राधा भारती, रीना, सुबा देवी, महेंद्र राठौर, जवाहर दत्त आदि लोक कलाकारों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें