ब्यूरो/अमर उजाल/देहरादून।
राजपुर रोड स्थित वाईब्रेंट एकडेमी में रविवार को आयोजित गाइडेंस कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षाओं में तनाव रहित रहने के गुर बताए गए। कार्यशाला के पहले सत्र में कोटा से आए वरिष्ठ शिक्षक गुरप्रीत सिंह और निश्चय खंडेलवाल ने समय प्रबंधन, रिवीजन कैसे करें, आत्मविश्वास और एकाग्रता के बारे में टिप्स दिए। इसके अलावा उन्हाेंने परीक्षापयोगी कठिन टॉपिक्स को सरल तरीके से करने का तरीका भी बताया। अगले सत्र में अभिभावकाें को बच्चाें की परीक्षा की तैयारी के लिए सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि समय सारिणी इस तरह बनाई जाए कि बच्चे पढ़ाई के साथ मनोरंजन भी कर सकें। इसके अलावा परीक्षा के दिनों में संतुलित और पौष्टिक भोजन देने के साथ घूमने का अवसर जरूरी बताया। कार्यशाला के तीसरे दिन आईआईटी-जेईई मेन, एडवांस्ड, आईजेएसओ, एनटीएसई, केवीपीवाई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में आने वाले प्रश्नों को हल करने के तरीके बताए जाएंगे।