फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के ओएसडी ने दिया ग्रामीणों को समस्या निदान का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
भानियावाला हरिद्वार रोड पर जल्द दूर होगी पेयजल किल्लत
विज्ञापन

-- जनसमस्या बैठक के दौरान सीएम के ओएसडी ने किया निर्देशित

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। भानियावाला हरिद्वार रोड के लोगों की पेयजल समस्या के निदान के लिए मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र पंवार ने भरोसा दिया है। पंवार ने विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। शनिवार को भानियावाला हरिद्वार रोड पर जनसमस्या बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र पंवार ने स्थानीय समस्याओं को सुना। क्षेत्र के ग्रामीणों ने उनके समक्ष भानियावाला हरिद्वार रोड की ज्वलंत पेजयल समस्या को रखा।
गांव के दीपक कुमांई ने बताया कि तमाम घरों में पर्याप्त पेयजल नहीं पहुंचने से ग्रामीण रोजमर्रा के कामकाज नहीं कर पा रहे हैं। पेयजल न मिलने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 100 से अधिक परिवारों के घर पर्याप्त पेयजल नहीं पहुंच पा रहा है। ग्राम प्रधान कान्हरवाला नरेंद्र नेगी ने कहा कि जनसमस्या बैठकों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र पंवार ने कहा कि जनसमस्याओं के निदान के लिए सरकार ठोस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय समस्याओं के निदान के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। गांव की पेयजल समस्या को जल्द दूर कर दिया जाएगा। बैठक में भानियावाला प्रधान शेर सिंह सैनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कोमल देवी, समाजसेवी रामकिशन, भाजपा जिला मंत्री दिनेश सजवाण, मंडल महामंत्री नितिन बडथ्वाल, भाजयुमो अध्यक्ष गौरव जोशी, सुरेश सैनी, विजयपाल तोपवाल, कमला, मधु खंडूरी, अनिता नेगी, संगीता नेगी, संतोषी थपलियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें