फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल खत्म होने पर पुलिस को दी बाइक लूट की सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

सेलाकुई।
बाइक लूट की सूचना पर सहसपुर पुलिस दौड़ पड़ी। जांच पड़ताल में पता चला कि रात में शादी समारोह से घर लौटते वक्त एक युवक की बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया था। इस पर उसने 100 नंबर पर बाइक लूट की सूचना दे दी, ताकि पुलिस उसकी मदद के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात पुलिस को 100 नंबर से सूचना मिली कि डोभरी-सोरना चौक के समीप एक युवक से तीन बदमाशों ने बाइक लूट ली है। जिस पर रात करीब साढ़े 12 बजे चीता पुलिस वहां पहुंची। जहां पुलिस को कोई नहीं दिखा। जिस नंबर से फोन आया था, वह नंबर भी बंद था। जिस पर पुलिस ने युवक की खोजबीन शुरू की। वह रात करीब 12:30 बजे चौक से कुछ दूरी पर टहलता हुआ मिला। कुछ ही दूरी पर उसकी बाइक खड़ी थी। पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले आई। जहां पूछताछ में उसने बताया कि वह शादी में भाऊवाला गया हुआ था। रात अपने गांव पपड़ियान लौट रहा था। रास्ते में पेट्रोल खत्म हो गया। रात होने की वजह से उसे मदद नहीं मिल रही थी। ऐसे में उसने पुलिस को बाइक लूट की सूचना दी, ताकि पुलिस उसकी मदद के लिए पहुंचे। थानाध्यक्ष नरेश कुमार राठौड़ ने बताया कि सुरेंद्र पुत्र रघुराम निवासी ग्राम पपड़ियान को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें