फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरास मोटर पुल का काम हुआ फिर शुरू, लेकिन रफ्तार धीमी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। लोनिवि के अधिकारियों के साथ मारपीट के बाद से बंद चौरास मोटर पुल का साइट डेवलपमेंट कार्य फिर शुरू हो गया है। हालांकि मजदूरों की कमी से इसकी रफ्तार सुस्त है। बताया जा रहा है कि नजरों के सामने लोनिवि और कंपनी के अधिकारियों की पिटाई से आतंकित मजदूरों ने वापस आने से मना कर दिया है। इससे कुछ ही मजदूर पुल पर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

लगभग डेढ़ दशक के इंतजार के बाद श्रीनगर और चौरास क्षेत्र को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए अलकनंदा नदी के ऊपर दिसंबर माह में पुल का निर्माण पूरा हो गया।
पुल के दोनों छोरों पर भरान का काम चल रहा था कि 26 दिसंबर को बिड़ला परिसर के छात्र नेताओं ने लोनिवि और पुल का काम करा रही कंपनी के अधिकारियों की कथित तौर पर पिटाई कर दी। इससे नाराज लोनिवि के अधिकारी-कर्मचारी 27 दिसंबर से कार्य बहिष्कार पर चले गए। सत्ता पक्ष के आश्वासन पर कर्मचारी 12 दिसंबर को काम पर लौट आए। इसके कुछ दिन बाद चौरास मोटर पुल का काम शुरू हो गया। हालांकि काम रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। इसकी वजह मजदूरों की कमी है। मारपीट की घटना के बाद केवल 30-40 मजदूर काम कर रहे हैं, जबकि पहले 130 मजदूर काम कर रहे थे। कार्यदायी संस्थाओं ने मजदूरों से काम पर लौटने का अनुरोध किया था। मजदूर सुरक्षा मुहैया किए बिना काम पर लौटने को तैयार नहीं हैं। अधिशासी अभियंता सुरेश तोमर का कहना है कि कंपनी को शीघ्र पुल के अवशेष कार्य निपटाने के लिए कहा गया है। मजदूरों की कमी से काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें