फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिवसीय जात के बाद देवता पहुंचे थान स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कीर्तिनगर। बडियारगढ़ क्षेत्र के चिलेड़ी गांव में आयोजित बिनसर देवता की जात के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में देव दर्शन किए। इस मौके पर देव जागरों की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को बड़ियारगढ़ क्षेत्र के चिलेड़ी गांव में बिनसर देवता की सात दिवसीय जात विधिवत संपन्न हो गई। जात के अंतिम दिन मंदिर में दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस मौके पर दूर दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने जहां बिनसर, नागराजा, घंडियाल, राड़ी घंडियाल मायापुरी मसान, हीत, खेत्रपाल अदि देवताओं के दर्शन कर उन्हें भेंट चढ़ाई, वहीं सुख समृद्धि का आशीर्वाद भी लिया। मंदिर समिति के अध्यक्ष जगवीर सिंह रावत ने बताया कि जात के दैरान यज्ञ व चारों पहर देवताओं का आह्वान कर देव पूजा के साथ ही देव नृत्य का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान जात के समापन पर टाइगर ग्रुप के जागरों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु जमकर झूमे। कार्यक्रम संयोजक कुंदन सिंह रावत ने बताया कि जात के आयोजन में महिला मंगल दल व युवक मंगल दल की ओर से विशेष सुरक्षा व व्यवस्था में सहयोग दिया गया। जात संपन्न होने के बाद सभी देवी देवताओं को उनके निशानों के साथ मूल स्थान (थान) पर स्थापित किया गया है। इस मौके पर युद्धवीर सिंह, गंभीर सिंह, शूरवीर सिंह, प्रताप सिंह, उदय सिंह, गोविंद सिंह, पदम सिंह, सूरजन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें