फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थायी राजधानी की मांग को लेकर गैरसैंण बंद का आवाह्न

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरसैंण। गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति ने 20 जनवरी (आज) को गैरसैंण बंद का आह्वान किया। समिति ने व्यापारियों से दोपहर 12 बजे तक प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की। आंदोलनकारियों ने कहा कि प्रदेश के सुस्त नेतृत्व को गैरसैंण के प्रति जगाने के लिए आंदोलन तेज किया जाएगा। अनशनकारियों ने इस दौरान नैनीताल हाईवे पर सांकेतिक जाम लगाने की भी चेतावनी दी।
गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर रामलीला मैदान में 38 दिनों से क्रमिक अनशन किया जा रहा है। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि 38 दिनों के लंबे अंतराल में राजधानी जैसे संवेदनशील मुद्दे पर प्रशासन और सरकार के किसी भी प्रतिनिधि ने अनशनकारियों से वार्ता नहीं की। ऐसे में समिति आम लोगों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन के लिए विवश होगी। समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि शनिवार को गैरसैंण स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर गैरसैंण दोपहर बारह बजे तक बंद रखने का आह्वान किया गया हैै। साथ ही अनशनकारियों ने नैनीताल हाईवे पर सांकेतिक जाम लगाने की चेतावनी भी दी। दूसरी ओर शुक्रवार को भी रामलीला मैदान में क्रमिक अनशन जारी रहा। अनशन करने वालों में देवेंद्र नेगी, कुलदीप और धनीराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


गैरसैंण राजधानी के लिए निकाला मशाल जुलूस
रुद्रप्रयाग/तिलवाड़ा। गैरसैंण स्थायी राजधानी की मांग को लेकर रुद्रप्रयाग व तिलवाड़ा बाजार में जनगीतों के साथ मशाल जुलूस निकाला गया। इस मौके पर पहाड़ के विकास व पलायन रोकने के लिए गैरसैंण राजधानी को जरूरी बताया गया।
विज्ञापन

गैरसैंण स्थायी राजधानी संघर्ष समिति ने व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों व छात्र नेताओं के साथ मिलकर मशाल जुलूस निकाला। इसके बाद हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकारें उत्तराखंड राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों को भूल गई है। राजधानी के नाम पर जनता के साथ छलावा किया जा रहा है। कहा कि गैरसैंण के लिए जरूरी हुआ तो वे दूसरे आंदोलन के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं। इस मौक़े पर व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र दत्त सकलानी, महावीर जगवान, सुरेश गोदियाल, रमेश नौटियाल, रमेश भट्ट, शत्रुघ्न सिंह नेगी आदि मौजूद थे। समिति के अध्यक्ष मोहित डिमरी ने बताया कि 21 जनवरी को रुद्रप्रयाग में गैरसैंण को लेकर महापंचायत का आयोजन भी किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें