गोपेश्वर। हथकरघा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बिरही (जेलम) की नर्वदा देवी को हथकरघा पुरस्कार से नवाजा गया है। 16 जनवरी को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग पखवाड़ा कार्यक्रम के शुभारंभ पर नर्वदा देवी को प्रशस्ति पत्र, ट्राफी और पंद्रह हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया था।
वर्ष 2016 में भी जिला स्तर पर हथकरघा क्षेत्र में अव्वल रही नर्वदा को जिला प्रशासन की ओर से प्रथम पुरस्कार दिया गया था। नर्वदा देवी ने कहा कि बीस सालों से हथकरघा उद्योग से जुड़ी हुई हैं। क्षेत्र के कई युवाओं को भी हथकरघा उद्योग से जोड़कर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। चमोली जिले में अधिकांश भोटिया जनजाति के महिला-पुरुष हथकरघा उद्योग से अच्छी आमदनी अर्जित कर लेते हैं।