फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों का उल्लंघन भी कर रहे निजी विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। जिले में संचालित निजी विद्यालय खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। गोपेश्वर में संचालित स्कूल वाहन में क्षमता से अधिक स्कूली बच्चे ढो रहेे हैं। गौचर, कर्णप्रयाग और जोशीमठ में भी यही स्थिति बनी है। इस ओर पुलिस भी मूक दर्शक बनी हुई है।
विज्ञापन

गोपेश्वर नगर में एक दर्जन से अधिक निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई है, लेकिन इन स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाया जा रहा है, जिससे हादसे की आशंका भी बनी हुई है। पुलिस की ओर से भी नियमों का उल्लंघन कर रहे विद्यालय संचालकों पर कोई पुख्ता कार्रवाई नहीं की जा रही है। मनोज कुमार, सतीश चंद्र और चंद्रमोहन का कहना है कि कई बार विद्यालय प्रबंधन से मामले में शिकायत की गई, लेकिन वर्तमान तक स्थिति जस की तस बनी है। इधर, पुलिस अधीक्षक तृप्ती भट्ट का कहना है कि स्कूली बसों और वाहनों की चेकिंग की जाएगी। ऐसे मामले पकड़े गए तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें