फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के वित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। भ्रष्टाचार का आरोप झेल रहे गढ़वाल विवि के वित्त अधिकारी की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। विवि के सिस्टम मैनेजर ने कुलपति को ज्ञापन भेजकर वित्त अधिकारी के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की है। सिस्टम मैनेजर का कहना है कि पूर्व कुलपति ने मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया था, लेकिन तीन माह से अधिक समय होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के वित्त अधिकारी पर वेतन में अतिरिक्त धनराशि लेने के आरोप लगाए गए थे। वित्त अधिकारी डा. पदमाकर मिश्र ने आरोप लगने के बाद विवि के खाते में चार लाख से अधिक की राशि जमा कराई थी। शिक्षणेतर कर्मचारियों के एक गुट ने वित्त अधिकारी डा. पदमाकर मिश्र के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। तब तत्कालीन कुलपति प्रो. जेएल कौल ने जांच कमेटी गठित की थी। विवि के सिस्टम मैनेजर संजीव श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को कुलपति प्रो. एबी भट्ट को ज्ञापन भेज जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। श्रीवास्तव ने कहा कि कमेटी गठित हुए तीन माह से अधिक समय हो गया है, लेकिन न तो कोई जांच रिपोर्ट आई है और न ही कोई कार्रवाई हुई है। प्रधानमंत्री के भ्रष्टाचार मुक्त भारत मिशन के खिलाफ है। श्रीवास्तव ने जल्द इस प्रकरण पर कार्रवाई करने की मांग ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें