फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के जंगलों में नहीं थम रहा आग लगने का सिलसिला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के जंगलों में आग लगने का सिलसिला थमने को नहीं है। अरोसी क्षेत्र के जंगलों में लगी आग के बुझते ही अब यहां भंग्यूल, भ्यूंडार और थैंग क्षेत्र के जंगल धधकने लगे हैं। यहां कई हेक्टेयर वन संपदा जल कर राख हो गई है। वहीं मलारी हाईवे पर बड़ागांव के समीप सुराईंधार के जंगल में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड ने जंगल से निचले क्षेत्रों की आग को बुझाया। लपटे इतनी तेज हैं कि उसे पूरी तरह बुझाया नहंी जा सका। वहीं जंगलों में लगी आग से वन्य जीवों पर भी संकट खड़ा हो गया है।
बृहस्पतिवार सुबह भंग्यूल गांव के समीप जंगल में लगी आग पर देर शाम तक भी काबू नहीं पाया जा सका है। बृहस्पतिवार को भंग्यूल क्षेत्र में लगी आग चोरमी गांव के जंगलों तक पहुंच गई है। यहां जंगलों में लग रही आग से जहां बांज, बुरांश के साथ ही अन्य वनस्पतियां जल गई हैं, वहीं वन्य जीवों के जीवन पर भी संकट गहराने लगा है। सूचना मिलने के बाद से पार्क प्रशासन की टीमों की ओर से तपोवन, रैणी व जोशीमठ क्षेत्र में आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। भ्यूंडार क्षेत्र में भी टीमें आग पर काबू पाने में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बृहस्पतिवार को देर शाम मलारी हाईवे पर बड़ागांव के समीप सुराईंधार के जंगल में आग लग गई, जिसे फायरब्रिगेड ने बुझाया लेकिन आग पूरी तरह नहंी बुझ पाई। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी धीरेश चंद्र बिष्ट का कहना है कि असामाजिक तत्वों की ओर से वन प्रभाग के जंगलों में आग लगाई जा रही है। ऐसे असामाजिक तत्वों की खोज की जा रही है। जंगल और पहाड़ियों पर आग लगाने पर छह माह की सजा और एक हजार रुपये अर्थदंड का प्राविधान है। लंबे समय से बारिश और बर्फबारी नहीं होने से भी सूखी घास पर आग भड़क रही है। जंगलों में फायर लाइन बना दी गई है। क्षेत्र में टीमें काम कर रही हैं। शीघ्र आग पर काबू पा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें