फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा-विधायक जी पीने का पानी दिलवा दो

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दोगड़ी-कांडई का लोकार्पण बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक को अपना दुखड़ा सुनाया। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल किल्लत के कारण ठंड में भी पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। इस पर विधायक ने जल निगम के अधिकारियों से कहकर जल्द क्षेत्र में पेयजल किल्लत दूर करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विधायक महेंद्र भट्ट ने 79 लाख की लागत से बने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दोगड़ी-कांडई का लोकार्पण किया। विधायक ने शीघ्र विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षण के लिए संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। छात्र-छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान और नशामुक्ति पर नाटिका प्रस्तुत की। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि दोगड़ी-कांडई क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल किल्लत बनी है। ग्रामीण एकमात्र प्राकृतिक जलस्रोत से पानी की सप्लाई कर रहे हैं। ग्रामीणों ने पलसारी-बमियाला मोटर मार्ग को आरटीओ से पास करवाने और बमियाला-धोतीधार मोटर मार्ग के निर्माण की मांग उठाई। इस पर विधायक ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि रघुवीर सिंह बिष्ट, हर्षवर्द्धन मैठाणी, नीलम सिंह, मोहन सिंह नेगी, भागीरथी कुंजवाल, नंदी राणा, ऊषा रावत, राजवीर जगवाण, दर्शन सिंह बिष्ट, केदार सिंह, सोबत सिंह और दिलबर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें