फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 तक जांच का खुलासा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। रैन-पलबरा मोटर मार्ग पर 28 लाख 88 हजार के डामरीकरण घोटाले की जांच का खुलासा न होने पर ग्रामीणों ने 23 जनवरी से आंदोलन की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने कहा कि जांच टीम अब दोषियों के बचाने की कवायद कर रही है, जबकि सूचना अधिकार में मिले सभी दस्तावेज और निरीक्षण संबंधी पत्रावलियां जांच टीम के पास है।
विज्ञापन

एसडीएम के माध्यम से डीएम आशीष जोशी को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों कुंवर राम, बृजमोहन गड़िया, तुलसी देवी, गंगा सिंह, बाली राम, देवराम आदि ने कहा यदि 23 जनवरी तक मामले में जांच का खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इधर एसडीएम सीएस डोबाल ने कहा कि अभी मामले में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें