फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन नहीं मिला तो करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर। कालसी प्रखंड में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) के तहत तैनात शिक्षकों को अक्तूबर 2017 से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। शिक्षकों ने शीघ्र वेतन भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कालसी में आयोजित शिक्षक संघ की बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष अनिल राणा ने कहा कि रमसा के तहत नियुक्त शिक्षकों को उधार मांग कर घर खर्च चलाना पड़ रहा है। तीन माह से शिक्षकों को वेतन नहीं मिला है। अब लोगों ने भी उधार देना बंद कर दिया है। हर बार वेतन की मांग करने पर विभाग बजट की कमी बताकर पल्ला झाड़ लेता है। यदि विभाग शीघ्र ही वेतन का भुगतान नहीं करता तो शिक्षक आंदोलन करेंगे। इस मौके पर अनिल राणा, शत्रुघ्न कुशवाह, दिनेश भंडारी, सीएम सती, हरीश, अशोक सिंह वाफिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें