फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे और पाला ने थामी वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर। मौसम की मार से मैदान से लेकर पहाड़ तक सब बेहाल हैं। कोहरा जहां मैदानी इलाकों में वाहनों की रफ्तार कम कर रहा है। वहीं पहाड़ी इलाकों में पाला जमने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग रहा है। ऐसे में दोनों ही जगह मौसम का बदला मिजाज परेशानी का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार को दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। सुबह 10 बजे तक वाहन चालकों को लाइट जलाकर आगे बढ़ना पड़ा। वहीं सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे भी ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। कोहरे के चलते ठंड में इजाफा हो गया है। धूप निकलने के बाद ही लोग राहत महसूस की। सोमवार देर रात से ही कोहरे ने सब कुछ अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया। मंगलवार की सुबह पूरे पछवादून में कोहरा छाया हुआ था। सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए। सुबह 11 बजे कोहरा छटने के बाद खिली धूप के बीच लोग राहत महसूस कर सके। शाम ढलते ही एक बार फिर ठंड में इजाफा हो गया। विकासनगर का अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 6 डिग्री रहा।

हादसों की वजह बन रहा पाला
नागथात। क्षेत्र की सड़कों पर जमा पाला हादसों की वजह बन रहा है। आए दिन पाले पर वाहनों के फिसलने से लोगों के हाथ पैर और घुटने छिल रहा हैं। आलम यह है कि चढ़ाई वाली जगहों पर वाहन खड़े-खड़े फिसल रहे हैं। पाला इस कदर जम रहा है कि दूर से बर्फ जैसा लग रहा है। मंगलवार को क्षेत्र के लखवाड़-चकराता मोटर मार्ग पर नागथात से बैराटखाई के हिस्से में जगह-जगह पाले की परत जमी हुई दिखी। उधर, कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर लोखंडी के पास सड़क पर पाला जमा रहा। लोगों का कहना है कि सड़क पर पाला जमने के चलते सुबह सड़क पर जाना ही छोड़ दिया है। धूप निकलने के बाद ही लोग इन सड़कों पर निकल रहे हैं।
विज्ञापन


ये बरतें सावधानी
जरूरी हो तो ही सफर करें। ऐसी सड़क पर चटक धूप खिलने पर ही निकलें। खासकर दुपहिया वाहन चालक डिसब्रेक का इस्तेमाल करें। हेलमेट जरूर पहनें। चूना और ब्लीचिंग के छिड़काव से पाला हट जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें