फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त अस्पातल में 7 माह बाद हुआ आपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शहर के संयुक्त चिकित्सालय में 7 माह बाद आपरेशन शुरू हो गए हैं। अस्पताल से निश्चेतक का स्थानांतरण होने पर यहां पिछले वर्ष जून माह के बाद आपरेशन नहीं हो पा रहे थे। शासन ने व्यवस्था के तौर पर 10 दिनों के लिए अस्पताल में निश्चेतक की तैनाती की है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष जून माह में संयुक्त चिकित्सालय से 4 डाक्टरों का स्थानांतरण हो गया था, जिसमें निश्चेतक भी शामिल थे। निश्चेतक के स्थानांतरण से यहां आपरेशन ठप हो गए थे। हालांकि अस्पताल में सर्जन डा. लोकेश सलूजा तैनात थे। अस्पताल में चिकित्सकों की तैनाती के लिए प्रगतिशील जन मंच कई दिनों से आंदोलित हैं। आंदोलन के तहत प्रजम के अध्यक्ष अनिल स्वामी ने अनशन भी किया था। आंदोलन के दबाव में शासन ने यहां कुछ चिकित्सकों की तैनाती की है, जिसमें व्यवस्था के तौर पर निश्चेतक डा. आनंद राणा की भी तैनाती की गई है। डा. राणा ने शनिवार को अस्पताल में ज्वाइनिंग दे दी है। अस्पताल के सर्जन डा. सलूजा ने बताया कि पिछले वर्ष जून माह के बाद मंगलवार को पहला आपरेशन किया गया है। बताया कि करीब 10 मरीजों को आपरेशन के लिए भर्ती किया गया है। सभी मरीजों को आपरेशन की तिथि दे दी गई है। जब तक निश्चेतक यहां तैनात रहेंगे हर दिन आपरेशन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें