फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ शहीदी मेले का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। चैते की चैत्वाली... गीत ने सोमवार को शहीद नागेंद्र सकलानी व मोलू भरदारी स्मृति एवं विकास मेेले के आखिरी शाम को यादगार बना दिया। गाने के शुरू होते दर्शक झूम उठे।
विज्ञापन

टिहरी जनक्रांति के अमर शहीद नागेंद्र सकलानी व मोलू भरदारी स्मृति एवं विकास मेले का रविवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन किया गया। इस मौके पर विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं व स्कूली छात्रों की ओर से रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति आकर्षण के केंद्र रही। नगर पंचायत के रामलीला मैदान में आयोजित चार दिवसीय शहीदी मेले में विनोद विजल्वाण, प्रभुदयाल, नागराजा कला मंच और उत्सव ग्रुप श्रीनगर की ओर से शानदार प्रस्तुतियां दी गई। नागराजा कला मंच की प्रस्तुति चैते की चैत्वाली... व भगवती के जागरों पर दर्शक जमकर झूमे। मेले में स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, बाल विकास व समाज कल्याण विभागों की ओर से भी स्टाल लगाए गए। स्टालों के माध्यम से अधिकारियों ने लोगों को विभिन्न जानकारियों के साथ ही समस्याओं का समाधान किया गया। मेला समापन अवसर नगर पंचायत अध्यक्षा कल्पना कठैत ने कहा कि शहीदों की स्मृति में आयोजित होने वाला यह मेला एक ऐतिहासिक मेला है। कहा कि सभी लोगों को त्याग और बलिदान से मिली आजादी की कीमत समझनी चाहिए। मेला समापन अवसर पर अध्यक्ष की ओर से सभी का आभार व्यक्त कर प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजयराम गोदियाल, डा. प्रताप भंडारी, मुकेश कठैत, रामचंद्र भट्ट, जिप सदस्य विपिन पंवार, बसंती कठैत, विकास दुमाका, प्रदीप थपलियाल, जगदंबा कुमांई, सूरज नौटियाल, दीपक थपलियाल व विपिन भंडारी आदि मौजूद थे।

जीवन ज्योति स्कूल के नाम रही सांस्कृतिक संध्या
कीर्तिनगर। शहीदी मेले के अंतिम दिन आयोजित सीनियर वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल प्रथम, होली एंजल द्वितीय व जीआईसी कीर्तिनगर तीसरे स्थान पर रहे। जबकि कीर्तन प्रतियोगिता में आस्था कीर्तन मंडली कीर्तिनगर प्रथम, त्रिवेणी द्वितीय और रघुनाथ कीर्तन मंडली जाखणी तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें