देवाल। दो दिवसीय देवाल कौथिग का आगाज 13 फरवरी से होगा। आयोजकों ने मेले के उद्घाटन में सीएम व पर्यटन मंत्री और समापन पर नेता प्रतिपक्ष को आमंत्रित करने का निर्णय लिया है। मेले में प्रदेश के प्रमुख कला मंचों, शिक्षण संस्था, ममंद और युमंद के कार्यक्रम भी होंगे। इस दौरान समिति का गठन करते हुए केडी मिश्रा को अध्यक्ष बनाया गया।
ब्लाक सभागार में आयोजित दो दिवसीय देवाल कौथिग की बैठक में मेले की तैयारी पर चर्चा की गई। मेले के संचालन के लिए कमेटी का गठन किया गया, जिसमें महावीर सिंह बिष्ट को महासचिव, देवराम बर्मा को उपाध्यक्ष, आलम सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। मेले का आयोजन बाजार के पास ही करने का निर्णय लिया गया। समिति ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह और विधायक मगन लाल शाह भी मेले में अतिथि होंगे। समापन समारोह में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में बलबीर घुनियाल, हरेंद्र कोटेड़ी, नरेंद्र बिष्ट, रविंद्र सिंह, गौरव जोशी, पुष्कर बिष्ट, रघुवीर रावत, पुष्कर कोटेड़ी और खिलाफ सिंह आदि मौजूद थे।