फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारित प्रस्तावों पर कार्रवाई नहीं होने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नारायणबगड़। ब्लाक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में सदस्यों ने पिछली बैठकों में पारित प्रस्तावों पर संबंधित विभागों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं करने पर नाराजगी जताई। कहा कि यदि बैठकों में उठीं समस्याओं और प्रस्तावों पर विभागीय कार्रवाई नहीं की जाती तो इन बैठकों का कोई औचित्य नहीं है। इसके बाद सदन में प्रमुख ने विभागीय अधिकारियों को प्रस्तावों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही सदस्यों ने सड़क, बिजली और पेयजल संबंधी मामले भी उठाए।
ब्लाक प्रमुख अंशी नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ललिता प्रसाद, महेशानंद, छोटू लाल, त्रिलोक सिंह ने कुलसारी-आलकोट, मींग गदेरा-गड़कोट, परखाल-डुंग्री मोटर मार्ग पर मानकों के अनुरूप काम न होने की शिकायत की। ग्राम प्रधान सरस्वती देवी, गीता देवी, आनंदी देवी, महिपाल सिंह ने डुंग्री के नंदा, घिरणी आदि तोकों में बिजली की जर्जर लाइनों और पोलों को बदलने की मांग की। मनोड़ा, बेड़गांव एससी बस्ती, छेकुड़ा आदि गांवों में पेयजल संकट की समस्या भी प्रधानों ने सदन में रखी। वहीं प्रधान ऊषा रावत ने जीआईसी चोपता में प्रधानाचार्य की ओर से नशे की हालत में विद्यालय आने की शिकायत की जांच करने की मांग की। बैठक में खंड विकास अधिकारी केएस मेहरा, कनिष्ठ उपप्रमुख मनवीर सिंह, विधायक प्रतिनिधि सरस्वती कनेरी, वीपी ध्यानी सहित पंचायत प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्येष्ठ उपप्रमुख ने सौंपा इस्तीफा
बैठक के दौरान ब्लाक के ज्येष्ठ उपप्रमुख गंभीर सिंह ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रमुख अंशी नेगी को सौंपा। गंभीर सिंह ने कहा कि पंचायती राज एक्ट के तहत क्षेत्र पंचायत सदस्यों को कोई अधिकार नहीं दिए गए हैं। ऐसे में जनहित के काम प्रभावित हो रहे हैं। प्रमुख अंशी नेगी ने कहा कि इस्तीफा शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें