फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदा देवी पार्क के वन क्षेत्र में लगी आग, लाखों की वन संपदा जल कर खाक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। नंदा देवी पार्क के भेंटा, अरोसी और पिलखी क्षेत्र के जंगलों में शनिवार से भीषण आग लगने से यहां लाखों की वन संपदा जल गई है। हालांकि पिलखी गांव के ग्रामीणों ने मिलकर भेंटा और पिलखी क्षेत्र की आग पर तो काबू पा लिया लेकिन अरोसी के जंगल अभी भी जल रहे हैं। विभागीय अधिकारी समय से पहुंचते तो अरोसी के जंगलों की आग भी बुझ जाती।
विज्ञापन

पिलखी गांव निवासी अब्बल सिंह, चंद्र मोहन, बाल सिंह, गिरीश, हरीश, लक्ष्मण, गंगोत्री व मंजू देवी का कहना है की शनिवार को देर शाम जंगल में आग लगी थी। इसकी सूचना तभी विभागीय अधिकारियों को दे दी गई थी, लेकिन अधिकारी नहीं पहुंचे। रविवार को ग्रामीण एकजुट हुए और भेंटा और पिलखी क्षेत्र के जंगलों की आग बुझा दी। तब तक विभागीय टीम मौके पर पहुंची तब तक ग्रामीण आग बुझा चुके थे। अभी तक अरोसी क्षेत्र के वन में लगी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। इधर, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के रेंजर नागेंद्र रावत का कहना है कि सूचना मिलते ही विभागीय कर्मचारियों को आग बुझाने के लिए भेज दिया गया था। कर्मचारियों की ओर से आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र आग पर काबू पा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें