फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालीबाल प्रतियोगिता में डोईवाला ने बनाई बढ़त

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला, गोल्डन क्लब और रुड़की ने बनाई बढ़त
विज्ञापन

-- उत्तराखंड वॉलीबाल कप का आज होगा फाइनल मुकाबला

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। हिमालयन पंचवटी स्पोर्ट्स प्रोमोशन फाउंडेशन और ओएनजीसी के सहयोग से आयोजित किए जा रहे उत्तराखंड वॉलीबाल कप के दूसरे दिन डोईवाला, जौलीग्रांट और रुड़की की टीमों ने लगातार बढ़त बनाई। रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। जूनियर हाईस्कूल डोईवाला मैदान में शनिवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। दूसरे दिन प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री संजीव सैनी ने प्रतियोगिता के मुकाबलों का उद्घाटन करते हुए खिलाड़ियों से परिचय लिया। सैनी ने कहा कि डोईवाला वॉलीबाल के खिलाड़ियों को देना वाला प्रदेश का सबसे बड़ा क्षेत्र है।
विज्ञापन

मुकाबलों में डोईवाला ने जौलीग्रांट को 25-19, 26-26 और 26-24 से, गोल्डन क्लब ने थानो को 25-23, 25-21 से और रुड़की ने हिमालयन क्लब को 25-12 और 25-13 से पराजित कर बढ़त बनाई। फाउंडेशन और अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी अरुण कुमार सूद ने बताया कि रविवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरान गोपाल शर्मा, प्रवीण भट्ट, धर्मपाल सिंह नेगी, विजय बख्शी, बलबीर सिंह, विनोद चौहान, राजबीर सिंह, अलंकार गौतम, आशा कोठारी, मधु आर्य, मनजीत सिंह संधू, सचिन शर्मा , नरेन्द्र शर्मा और सुनील बिष्ट आदि मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें