फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 जनवरी से जिले में शुरू होगा बालिका सप्ताह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आगामी 17 जनवरी से बालिका सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि बालिका रथ के माध्यम से जिले के ब्लाकों में भ्रमण कर बेटी संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 24 जनवरी को जिला पंचायत सभागार में होगा।
विज्ञापन

बालिका सप्ताह के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की ओर से जिला सभागार में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए विद्यालयों में प्रतियोगिताएं कराने, जागरूकता रैली निकालने, ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार के लिए कम लिंगानुपात वाले 10 ग्राम पंचायतों में दो ग्राम समन्वयक की नियुक्ति करने के निर्देश दिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव ने बताया कि चमोली जिला लिंगानुपात 1000 पुरुषों पर 889 महिला का है। इसलिए यहां जागरूकता कार्यक्रम चलाने की जरूरत है। इस मौके पर सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें