फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 5 हेक्टेयर जंगल राख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरसैंण। चार दिनों से धधक रहे मेहलचौंरी और आगरचट्टी के जंगलों की आग पर वन विभाग ने ग्रामीणों की मदद से काबू पा लिया है। आग से करीब पांच हेक्टेयर वन संपदा जलकर राख हो गई है।
विज्ञापन

तहसील के मेहलचौंरी और आगरचट्टी के जंगलों में चार दिनों से आग लगी थी। चीड़ का जंगल होने के चलते यहां वन विभाग के कर्मचारी भी आग पर नियंत्रण नहीं कर पा रहे थे। लगातार जंगल जलने से करीब पांच हेक्टेयर वन संपदा जलकर राख हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि बारिश न होने से जंगलों में पत्तियां सूखी हुई हैं। ऐेेसे में आग जंगलों के खतरा बनी हुई है। लगातार जले जंगलों से वातावरण में धुंध फैली हुई है। वन क्षेत्राधिकारी हरीश नेगी ने बताया कि शुक्रवार रात दस बजे ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आग बुझाने वालों में वन दारोगा अवतार सिंह रावत, वन आरक्षी पदमा दत्त, श्रमिक गबर सिंह रावत, मेहलचौंरी की प्रधान जानकी देवी, कुंदन सिंह बिष्ट, सहित बिसरखेत, आगरचट्टी, फरसों सहित आस पास के ग्रामीण और महिलाएं शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें