फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन हित के मुद्दों में सहभागिता निभाएं कार्यकर्ता -प्रीतम

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली की आलोचना करते हुए कार्यकर्ताओं को जन हित के मुद्दों पर जनता के साथ खड़ा होने का सुझाव दिया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर एक जुटता से काम करने को भी कहा।
विज्ञापन

निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को गढ़वाल मंडल विकास निगम में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि निकाय चुनावों को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एक जुटता से काम करना होगा। कहा कि आम जनता वर्तमान भाजपा सरकार की जन विरोधी व विकास विरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है। जिसका फायदा पार्टी को निकाय चुनावों सहित लोकसभा चुनावों में मिलेगा। कहा कि इसके लिए कार्यकर्ताओं को जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने जरूरत है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार प्रधान से लेकर जिला पंचायत, नगर पंचायत व पालिका अध्यक्षों तक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का मानसिक शोषण कर रही है, जिससे कि उनकी राजनीतिक विफलता साफ झलकती है। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से विभिन्न सुझावों के साथ ही समस्या भी रखी गई। बैठक में विधायक मनोज रावत, पूर्व विधायक जीतराम, जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा, राजेश्वरी रावत, महेंद्र राणा, ब्लाक प्रमुख सुषमा नेगी, चतर सिंह रावत, गोविंद सिंह, प्रदीप तिवाड़ी आदि ने भी अपने सुझाव रखे। जबकि बैठक में गणेश भट्ट गणपति, राजेश जुगरान, उम्मेद सिंह मेहरा, सभासद भगत सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें