आदिबदरी। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर ब्रह्ममुहूर्त में (चार बजे सुबह) भगवान आदिबदरीनाथ के कपाट वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ खोल दिए जाएंगे। इसी के साथ सात दिवसीय आदिबदरी पर्यटन सांस्कृतिक मेला और महाभिषेक महोत्सव का शुभारंभ हो जाएगा।
मंदिर समिति के अध्यक्ष विजऐश नवानी ने बताया कि भगवान आदिबदरीनाथ मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया गया है। मेले के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि धर्म, संस्कृति और पर्यटन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक टीका प्रसाद मैखुरी और समापन पर पूर्व डिप्टी स्पीकर डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी मुख्य अतिथि होंगे।