फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैन-पलबरा मोटर मार्ग की स्थलीय जांच में नहीं मिला डामर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। रैन-पलबरा मोटर मार्ग पर डामरीकरण के नाम पर 28 लाख के भुगतान के मामले में टीम ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के निरीक्षण के लिए पहुंची नायब तहसीलदार की टीम को सड़क पर डामर ही नहीं मिला और सड़क की चौड़ाई भी कम मिली। टीम में शामिल अधिकारियों का कहना है कि निरीक्षण के बाद अब सड़क निर्माण संबंधी विभागीय दस्तावेजों का अवलोकन किया जाएगा, जिसके बाद जांच रिपोर्ट तैयार कर उपजिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी।
रैन गांव से पलबरा तक 6 किमी मोटर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग थराली की ओर से वर्ष 2010 में 1700 मीटर सड़क पर डामरीकरण का होना दिखाया गया था, जिसका वर्ष 2016 में 28 लाख 88 हजार का भुगतान कर दिया गया। एक ग्रामीण ने जब सूचना अधिकार के तहत जब इस सड़क के बारे में जानकारी ली गई तो पता चला सड़क पर डामरीकरण के बिना ही भुगतान कर दिया गया है। इस खुलासे के बाद और ग्रामीणों की मांग पर मामले की जांच उपजिलाधिकारी सीएस डोबाल ने नायब तहसीलदार को दी। नायब तहसीलदार ओमवीर और ग्रामीण निर्माण विभाग के अभियंताओं की टीम ने शनिवार को जांच के प्रथम चरण में सड़क का निरीक्षण किया। जांच अधिकारी नायब तहसीलदार ओमवीर ने बताया कि जांच में कही भी डामर नहीं मिला। यही नहीं सड़क की चौड़ाई भी धरातल पर 4.95 मिली जबकि नियमानुसार 5.95 से 6.55 मीटर चौड़ाई होनी चाहिए। ओमवीर ने बताया कि मामले में विभाग से सभी दस्तावेज मांगे गए हैं। जांच रिपोर्ट तैयार कर उपजिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी। इस दौरान ग्रामीण रविंद्र सिंह, तुलसी राम, देवराम, दिग्पाल राम, रमेश राम, कुंदन राम सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे।
विज्ञापन



ईई ने किया निरीक्षण, मलबा डंपिंग जोन में डालने के निर्देश
कर्णप्रयाग। ब्लॉक के निर्माणाधीन चूला-गबनी मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य में लापरवाही की शिकायत पर अधिशासी अभियंता ने सड़क निर्माण का निरीक्षण किया। ईई ने निर्माण कार्य का मलबा चयनित स्थानों पर ही डालने के निर्देश ठेकेदार को दिए।
विज्ञापन

चूला के ग्राम प्रधान दलवीर लाल, गबनी के दिनेश लाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र कुुमार, मोटर मार्ग निर्माण समिति के अध्यक्ष गजेंद्र रावत, महिला मंगल दल अध्यक्ष जसोदा देवी आदि ने बताया कि ग्राम पंचायत चूला और गबनी में किए जा रहे 6 किमी सड़क निर्माण कार्य में विभाग और ठेकेदार की ओर से भारी अनियमितता बरती जा रही है। सड़क के मलबे के लिए डंपिंग जोन नहीं बनाए जाने से मलबे को ग्रामीणों के खेतों और मकानों के ऊपर फेंका जा रहा है। पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता अलीम अख्तर ने बताया कि सड़क का निरीक्षण किया गया है। साथ ही ठेकेदार को चयनित स्थानों पर ही मलबा निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें