फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल कलश यात्रा के साथ बगड्वाल नृत्य संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोपेश्वर। निजमूला घाटी के गाड़ी गांव में आयोजित बगड्वाल नृत्य के दौरान भव्य जल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान बगड्वाल परिवार ने अलकनंदा और बिरही गंगा के संगम पर स्नान कर अस्त्र-शस्त्रों की पूजा की। धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए इन दिनों प्रवासी ग्रामीण भी गांव पहुंचे हुए हैं। ग्रामीणों ने बगड्वाल देवता की पूजा कर क्षेत्र की कुशलता की कामना की।
विज्ञापन

गाड़ी गांव में तीन जनवरी से बगड्वाल नृत्य का आयोजन शुरू हुआ था। प्रतिदिन बगड्वाल नृत्य देखने के लिए आसपास के गांवों से ग्रामीणों की भीड़ उमड़ रही थी। शुक्रवार को शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण संवाद का मंचन भी किया गया। आयोजन के समापन पर बगड्वाल परिवार ने भक्तों को आशीर्वाद दिया और ग्रामीणों ने भी परिवार की कुशलता की कामना की। इस मौके पर ग्राम प्रधान कुसुम देवी, सुलप सिंह, कुंवर सिंह, मंगल सिंह, तारेंद्र सिंह, हुकम सिंह, नेत्र सिंह, राजेंद्र सिंह, गोविंद सिंह और मुखर्ल्या सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें