फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियंताओ का कार्य बहिष्कार स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। लोक निर्माण विभाग श्रीनगर के अधिकारियों व इंजीनियरों के साथ गढ़वाल विवि के छात्रों द्वारा मारपीट किए जाने के विरोध में अभियंताओं का कार्य बहिष्कार स्थगित हो गया है। अभियंता करीब एक माह से कार्य बहिष्कार पर थे।
विज्ञापन

26 दिसंबर को चौरास मोटर पुल एप्रोच मार्ग विवाद के दौरान गढ़वाल विवि के छात्रों की लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेश तोमर व सहायक अभियंता कुलदीप कुमार के साथ विवाद हो गया था। जिस पर विभागीय अधिकारियों ने 9 छात्र नेताओं पर मारपीट किए जाने व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के विरोध में अभियंताओं ने कार्य बहिष्कार भी शुरू कर दिया था। 11 जनवरी को अभियंताओं की देहरादून में मुख्यमंत्री से वार्ता हुई। वार्ता के दौरान विकास नगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान व अपर मुख्य सचिव भी मौजूद थे। वार्ता में सकारात्मक आश्वासन मिलने पर अभियंताओं ने शुक्रवार से कार्य बहिष्कार का निर्णय स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें