फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंण राजधानी की मांग को लेकर फूंका सरकार का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थराली। गैरसैंण स्थायी राजधानी की मांग को लेकर छात्र संघ और स्थानीय लोगों ने बाजार में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्य सरकार और गैरसैंण विरोधी ताकतों का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने कहा यदि गैरसैंण को स्थायी राजधानी नहीं बनाया या तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
शुक्रवार को छात्र संघ के नेतृत्व में राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के छात्र-छात्राएं, कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग नासिर बाजार में एकत्रित हुए। उन्होंने नासिर बाजार से थराली पुल तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पहाड़ के प्रदेश की राजधानी मैदानी क्षेत्र में मंजूर नहीं की जाएगी। गैरसैंण के मामले में सरकार की ओर से कोई निर्णय नहीं लिए जाने से गैरसैंण विरोधी ताकतों को बल मिल रहा है। इसके बाद उन्होंने प्रदेश सरकार और गैरसैंण विरोधी ताकतों का पुतला फूंका। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं ने गैरसैंण राजधानी के पक्ष में हस्ताक्षर अभियान चलाया। प्रदर्शन करने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष राजेश चौहान, सुशील गुसाईं, दीपक गुसाईं, अव्वल सिंह, सुशील रावत, देवी जोशी, प्रीतम सिंह, प्रेम बुटोला, अवतार दानू, विजय कुमार, कमलेश देवराड़ी, भुवन जोशी, भगवती प्रसाद, अतुल सती, मनोज खत्री और नरेंद्र सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैरसैंण में क्रमिक अनशन 31वें दिन भी जारी
गैरसैंण। स्थायी राजधानी की मांग को लेकर रामलीला मैदान में संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन 31वें दिन भी जारी रहा। अनशन पर बैठी महिलाओं ने आवा भै बैणो तूमू बुलाणू राजधानी आंदोलन मां... आदि जनगीतों से लोगों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की। अनशन पर बैठने वालों में सुरेंद्र बिष्ट, धनीराम, मंजू बिष्ट, कुलदीप नेगी आदि शामिल थे। वहीं आनंदी देवी, महेशी देवी, गायत्री देवी, गंगा देवी, भागा देवी, पुष्पा देवी, निकिता पंवार, शिल्पा पंवार, कमला देवी, नीमा आदि ने आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें