फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीसीएल और पेयजल विभाग में खिताबी भिड़ंत आज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में रविवार को यूपीसीएल और पेयजल विभाग की टीमों के बीच खिताबी मुकाबला होगा। शनिवार को हुए पहले सेमीफाइनल में पेयजल विभाग ने आबकारी और दूसरे मुकाबले में यूपीसीएल ने एजुकेशनल मिनिस्टीरियल को शिकस्त दी।
शनिवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आबकारी विभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आशीष के 45, प्रमोद के 32 और अमित के 30 रनों की बदौलत टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 162 रन बनाए। पेयजल के लिए इस्लाम ने तीन विकेट चटकाए। जवाब में खेलने उतरी पेयजल विभाग की टीम ने अनिल शर्मा के धमाकेदार नाबाद 86 और सुनील कुमार के नाबाद 20 रनों की बदौलत 18.3 ओवर में चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में यूपीसीएल ने किरण सिंह की 75, शेखर पाठक की 55 और गौरव की 24 रनों की पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 190 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। एजुकेशनल मिनिस्टीरियल के विक्रम सिंह और अजय नैथानी ने दो-दो विकेट चटकाए। बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल की टीम 20 ओवर में छह विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी। यूपीसीएल के राहुल सिंह ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें