फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द आर्यन स्कूल और वीजे दिल्ली ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

चौथी पीसी बत्ता स्मृति इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को द आर्यन स्कूल और विद्या जैन दिल्ली ने जीत हासिल की। द आर्यन स्कूल ने दून इंटरनेशनल स्कूल को तीन विकेट और विद्या जैन दिल्ली ने दून इंटरनेशनल स्कूल रीवरसाइड को आठ विकेट से शिकस्त दी।
विज्ञापन

कसिगा स्कूल मैदान में शनिवार को दून इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.2 ओवर में 89 रन बनाकर ढेर हो गई। युवांक ने 17 और शिवांश ने 15 रनों का योगदान दिया। आर्यन स्कूल के करन चौहान ने चार और नंदन ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी आर्यन स्कूल की टीम ने 17 ओवर में आसान जीत हासिल कर ली। सिद्धांत ने 19, कनिष्क ने 18 और करन ने 16 रन बनाए। डीआईएस के शिवांश और करन ने दो-दो विकेट चटकाए। दूसरे मुकाबले में डीआईएस रीवरसाइड की टीम 14 ओवर 76 रन पर ऑलआउट हो गई। वेदांश ने 26 और निशांत ने 20 रनों का योगदान दिया। विद्या जैन के मनन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच और दिव्यम ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए विद्या जैन ने 10 ओवर में दो विकेट खोकर मुकाबला जीत लिया। यश राणा ने नाबाद 48 और जितेंद्र ने 18 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें