ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद ने शुक्रवार को कौलागढ़ स्थित प्राचीन शिव एवं हनुमान मंदिर में होली व चैत्र संक्रांति हर्षोल्लास से मनाया। इस मौके पर बच्चों ने फूलदेई छम्मा देई, जेतुका देला उतका सई, व फूलदेई छम्मा देई, दैणी द्वार थरी थकार में देली से नमस्कार किया।
कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने फाग गीत सिद्धि के दाता विघ्र विनाशन, अम्बा के भवन विराजे होली व खड़ी व बैठी होली के गीतों पर ठुमके लगाए। साथ ही एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। इस दौरान लोगों से फूलदेई त्यौहार का भी आनंद लिया। इस मौके पर मशक, बीन, ढोल-दमांऊ की ध्वनियों से मंदिर प्रांगण गूंज उठा। केंद्रीय अध्यक्ष कमल रजवार ने कहा कि इस तरह के सांस्कृति आयोजन हमारी संस्कृति को बनाए रखते हैं। इस अवसर पर चंद्रशेखर जोशी, उत्तम सिंह, श्रीनिवास नौटियाल, आचार्य बिपिन जोशी, संरक्षक हरिवल्लभ अवस्थी, दामोदर कांडपाल, बबीता शाह, रविशंकर पांडे आदि मौजूद रहे।