फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईगल क्रिकेट एकेडमी ने दून राइडर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

ईगल क्रिकेट एकेडमी ने शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले में दून राइडर को हराकर पूरे अंक हासिल किए।
रेंजर्स ग्राउंड पर चल रहे चौथे स्व. नवनीश खंडूरी-मनोज कुमार मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को ईगल एकेडमी ने पहले खेलते हुए सात विकेट पर 139 रन बनाए। टीम के लिए शिखर ने 59 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा नीरज ने 29, कुलबीर ने 21 व राहुल ने 13 रनों का योगदान दिया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून राइडर की टीम जीत से केवल 22 रन पीछे रह गई। पूरी टीम ने 114 रन बनाए। इसमें अभिषेक ने 29, रोहित ने 27 व नरेंद्र ने 21 रन जोड़े। ईगल की ओर से आयुष ने चार और प्रीतम ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें