फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगली बार पॉलीथिन मिली तो छोडूंगा नहीं : गामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। ‘पता है प्रतिबंधित पॉलीथिन के इस्तेमाल पर रोक है, इसके बाद भी कपड़े के बैग इस्तेमाल क्यों नहीं कर रहे हो? अगली बार पॉलीथिन मिली तो छोडूंगा नहीं, कार्रवाई करूंगा’। यह नजारा शनिवार शाम नेहरू कॉलोनी स्थित धर्मपुर सब्जी मंडी का है। यहां दुकानदारों की ओर से पॉलीथिन के इस्तेमाल पर मेयर सुनील उनियाल गामा का पारा चढ़ गया।
मेयर सुनील उनियाल गामा शाम साढ़े पांच बजे अचानक धर्मपुर सब्जी मंडी पहुंचे। यहां दुकानदार प्रतिबंधित पॉलीथिन का इस्तेमाल करते मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि प्रतिबंधित पॉलीथिन पर्यावरण के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी प्रतिबंधित पॉलीथिन का बिकना चिंताजनक है। उन्होंने फोन पर अधिकारियों को पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। दुकानदारों को कपड़े के बैग इस्तेमाल करने को कहा। उसके बाद समाजसेवी संजीव गुप्ता के जरिये उन्होंने पांच हजार से अधिक दुकानदारों और फड़-ठेली वालों को कपड़े के बैग बांटे। इस अवसर पर संजीव वर्मा, अनिल डबराल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदद को आगे आएं दानदाता : गामा
मेयर सुनील उनियाल गामा ने पॉलीथिन के इस्तेमाल पर पूरी तरह से बंदी लगाने के लिए दानदाताओं से मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया। कहा कि दानदाताओं की ओर से की गई कपड़े के बैग की मदद से प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग बंद हो सकता है। जो भी मदद करेगा, उसका रिकॉर्ड निगम के पास रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें