ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। प्रदेश को बीसीसीआई स्तर (लेवल) के 25 नए कोच मिल गए हैं। इनमें से 15 कोच, स्तर-ए की सूची में शामिल किए गए हैं। जबकि दस कोच, स्तर-बी की सूची में शामिल किए हैं। इनके चयन के लिए फरवरी में परीक्षा आयोजित कराई गई थी। परिणाम जारी होने पर क्रिकेट प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
दून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 11 से 18 फरवरी तक क्रिकेट प्रशिक्षकों के लिए लेवल (स्तर)-ए का कोर्स और परीक्षा कराई गई थी। नेशनल क्रिकेट एकेडमी बंगलुरु के विशेषज्ञों की मौजूदगी में कोर्स संपन्न कराया गया था। इस कोर्स में राज्य के 27 प्रशिक्षकों ने प्रतिभाग किया था। इनमें से 25 का चयन हुआ है। इनमें से 10 प्रतिभागियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर स्तर बी के लिए भी क्वालीफाई किया है।
दून के प्रोसनजीत बोस ने प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा अंक हासिल किए हैं। उन्होंने 150 में से 121 अंक मिले हैं। वर्तमान में प्रोसनजीत बोस दून के जीएसआर एकेडमी में क्रिकेट प्रशिक्षक हैं। उनकी इस उपलब्धि पर एकेडमी के खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी है।
लेवल-ए कोच
ललित पंवार, रविंद्र सिंह बिष्ट, नवनीत कुमार राव, वरुण शर्मा, विपिन कश्यप, हर्षवर्धन, राजेश रावत, अजय सिंह, हर्षवर्धन सिंह नेगी, नूर आलम, पुष्कर सिंह अधिकारी, गिरीश सिंह पटवाल, शीतल सिंह, निश्चल जोशी व दान सिंह भंडारी।
लेवल-बी कोच
निशांत सिंह मेहता, नवीन चंदेर, लियाकत अली खान, ललित रावत, मयंक वशिष्ठ, अमन कुमार दास, प्रोसनजीत बोस, पावस भंडारी, गजेंद्र रावत, तरूण पोपली।