फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग के 15 अधिकारियों की पदोन्नति जल्द, डीसीपी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग के 15 अधिकारियों की पदोन्नति जल्द, डीसीपी पूरी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। वन विभाग में तीन मुख्य वन संरक्षकों को अपर प्रमुख वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति देने के साथ ही 15 अधिकारियोें को जल्द ही पदोन्नति दी जा सकती है। प्रमुख सचिव वन आनंदवर्धन ने बताया कि जिन अधिकारियों को पदोन्नत किया जाना है, उनकी विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक भी हो चुकी है। बैठक में पदोन्नति को लेकर सहमति भी बन चुकी है। जल्द ही इसके आदेश जारी होंगे। इन अधिकारियों के पदोन्नति की प्रत्याशा में इनके तबादले भी कर दिए गए हैं।
प्रमुख सचिव (वन) आनंदवर्धन के मुताबिक मुख्य वन संरक्षक केआर मुरलीधर राव, राज नारायण झा व डॉ. कपिल कुमार जोशी को अपर प्रमुख वन संरक्षक बनाया जाएगा। जहां तक वन संरक्षकों के मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति का सवाल है तो वन संरक्षक प्रमोद कुमार सिंह, सनातन, डॉ. आईपी सिंह, डॉ. गिरीश कुमार रस्तोगी, मान सिंह, व रमेश चंद्रा को मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति दी जाएगी। इसके अलावा नेहा वर्मा, अमित वर्मा, नित्यानंद पांडे, धर्मेश कुमार सिंह, जीवन चंद्र जोशी, प्रवीण कुमार को वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति दी जाएगी।
विज्ञापन

-------
आचार संहिता के चलते जारी किए गए आदेश
उल्लेखनीय है कि वन विभाग में अपर प्रमुख वन संरक्षक समेत 30 अधिकारियों के तबादले लोकसभा चुनाव के लिए लगने वाली आचार संहिता के मद्देनजर जारी किए गए हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव तिथियों की घोषणा होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। ऐसे में सरकार व शासन के लिए अधिकारियों को पदोन्नति व तबादला करना आसान नहीं होता। ऐसे में शनिवार को अवकाश होने के बावजूद प्रमुख सचिव की ओर से तबादला संबंधी आदेश जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

-----
31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे तीन आला अधिकारी
वन विभाग में विभिन्न पदों पर तैनात तीन आला अधिकारी आगामी 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में प्रमुख वन संरक्षक डॉ. राकेश शाह, वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक गंभीर सिंह व नमामि गंगे परियोजना प्रभारी संतोष विजय शर्मा शामिल हैं। इन अधिकारियों के सेवानिवृत्ति से पूर्व ही शासन की ओर से इनकी जगह नए अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। हालांकि प्रमुख वन संरक्षक की ओर से जारी आदेश के मुताबिक नवनियुक्त अधिकारी इन तीनों अधिकारियों के सेवानिवृत्ति के बाद ही कार्यभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें