फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी विद्यालयों में बच्चों को दें अंग्रेजी स्पीकिंग का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिलाधिकारी आशीष जोशी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करने को कहा है। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) की कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि सभी सरकारी विद्यालयों में बच्चों को अंग्रेजी स्पीकिंग का प्रशिक्षण दिया जाए। प्रत्येक बच्चे को अंग्रेजी में वार्तालाप करने का मौका दिया जाए, ताकि बच्चे अंग्रेजी बोलने में सक्षम हो सकें। प्राचार्य को उन्होंने डायट में लाइब्रेरी की स्थापना करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्राचार्य कुंवर सिंह ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए संस्थान में शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिले के 972 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में 1856 शिक्षक कार्यरत हैं। 208 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्वीकृत 738 पदों के सापेक्ष 643 शिक्षक तैनात हैं। बैठक में जिला समन्वयक नरेंद्र सिंह खत्री, प्रवक्ता नंदन सिंह, जीएस झिंक्वाण, एलएस बर्त्वाल, महिपाल सिंह, गिरीश चंद्र मैखुरी, लक्ष्मण सिंह चौहान, देवेंद्र पुरोहित, दर्शन सिंह पवार, देव सिंह दानू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें