ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने निजी बसों, जीप, मैक्सी आदि के अवैध संचालन पर रोक लगाने की मांग है। इस बाबत यूनियन के सदस्यों ने शुक्रवार को परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक आर. राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा।
यूनियन के महामंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि प्रदेश में अवैध रूप से चल रहीं निजी बसों, जीप, मैक्सी आदि वाहनों पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका डालीगई थी। जिस पर हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को निर्देशित किया था। इसके बाद परिवहन सचिव को मामले में कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसी कड़ी में बीती 23 फरवरी को अपर परिवहन आयुक्त सुनीता सिंह ने प्रदेश के सभी आरटीओ एवं एआरटीओ को आदेश दिए गए। आदेश के तहत जिला प्रशासन और आरटीओ को ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने को कहा गया था। साथ ही इसकी रिपोर्ट तलब की थी। इस पर प्रबंध निदेशक ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन हालात नहीं सुधरे। इस मौके पर अध्यक्ष कमल पपनै, केपी सिंह आदि मौजूद रहे।