फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार नहीं दे सकते तो फांसी दे दो

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

दिव्यांग हूं, बीते आठ महीने से बेरोजगार हूं। ठोकरें खा रहा हूं। यहां 80 प्रतिशत लोग रुड़की-हरिद्वार और बाहर से आकर फड़-ठेली लगाते हैं। ऐसे में केवल देहरादून के लोगों को ही ठेली लगाने देना सही नहीं है। अगर हमें रोजगार नहीं दे सकते तो फांसी दे दो... यह कहते हुए संडे मार्केट में फड़ लगाने पहुंचे रुड़की के रामानुज फफक-फफक कर रो पड़े। रामानुज का कहना था कि हम भी इसी प्रदेश में रहते हैं और इसके बावजूद हमारे साथ भेदभाव किया जा रहा है।
रविवार को राजपुर विधायक खजानदास और पुलिस टीम पं. दीनदयाल पार्क से दून अस्पताल वाली सड़क के किनारे लगने वाली संडे मार्केट के फड़-ठेली वालों को हटाने के लिए पहुंची थी। दुकानदारों ने विरोध किया तो राजपुर विधायक खजानदास ने फड़, ठेली लगाने वालों को फटकार लगानी शुरू कर दी। विधायक ने कहा कि फड़ ठेली के लिए डालनवाला के पास जगह उपलब्ध कराई गई है। ऐसे में यहां बाजार नहीं लगने दिया जाएगा। इसके अलावा पहले दून, इसके बाद उत्तराखंड के निवासियों को फड़-ठेली लगाने की सहूलियत मिलेगी। इनमें नगर निगम में पंजीकृत ठेली व फड़ वाले ही संडे मार्केट में दुकान लगा सकेंगे। जब तक वेंडिंग जोन तय नहीं होता, संडे मार्केट डालनवाला थाने के पास स्थित निगम की खाली जमीन पर लगेगी। विधायक के इस फरमान पर फड़-ठेली वालों का पारा हाई हो गया। उन्होंने विधायक के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने फड़-ठेली वालों को हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, देहरादून महानगर सिटी बस सेवा महासंघ के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल ने बताया कि पिछले साल उच्च न्यायालय ने पब्लिक रोड पर बाजार लगाने को मना कर दिया था, लेकिन संडे बाजार लगता रहा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने शिकायत पर पुलिस हटाया। उधर, संडे बाजार समिति से जुड़े व्यापारियों का कहना था कि जल्द ही उन्हें जगह उपलब्ध कराई जाए। ऐसा नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान रमेश, कालू, श्याम, मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें