फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के ज्ञान को तराशने की जरूरत : करन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

युवाओं में फिल्मी दुनिया के प्रति जुनून बढ़ रहा है। युवा चार-पांच महीने में ही सुपरस्टार बनना चाहते हैं, बड़ी-बड़ी फिल्में करना चाहते हैं। लेकिन, युवाओं को सिनेमा जगत में अभिनय की शुरुआती जानकारी ही नहीं है। इसी का नतीजा है कि युवा मुंबई तो पहुंच जाते हैं, लेकिन उन्हें अच्छा मंच नहीं मिल पाता। यह बात बुधवार को दून पहुंचे टेलीविजन के चर्चित अभिनेता करन शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कही।
उन्होंने बताया कि वह युवाओं को सिनेमा जगत की शुरूआती जानकारी देने के उद्देश्य से दून में कार्यशाला आयोजित करने जा रहे हैं। इसके जरिए युवाओं के ज्ञान को तराशा जाएगा। बुधवार को कावंली रोड स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता में टेलीविजन के चर्चित अभिनेता करन शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड के युवाओं को सही मंच प्रदान करने के लिए 15 दिसंबर से पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन डालनवाला स्थित अविकल स्टूडियो में होगा। बताया कि इन पांच दिनों में युवाओं की प्रतिभा को निखारने का कार्य किया जाएगा, जिससे कि सिनेमा जगत में जाने पर युवाओं को भटकना न पड़े। पत्रकारों की ओर से पूछे गए एक सवाल के जवाब में करन ने बताया कि वह देहरादून में ही पले बढ़े हैं। रानीपोखरी स्थित घमंडपुर गांव के निवासी हैं। इसलिए अपने घर से ही कार्यशाला की शुरूआत करने का निर्णय लिया है। बताया कि उत्तराखंड के युवाओं में हुनर की कोई कमी नहीं है। जरूरत है बस उसे निखारने की, सही मंच प्रदान करने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब उन्होंने बालीवुड में एंट्री की थी, तो पांच साल कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें कामयाबी मिली। इस दौरान उन्होंने कई थियेटर किए, जिसके बाद उन्हें इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिल पाया। बताया कि वह अपने करियर के दस सालों में ‘एक नई पहचान’ और अन्य कई सीरियल में काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने साउथ की फिल्मों में भी काम किया है। बताया कि नए साल में वह एक नए सीरियल में भी नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें