फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संस्थान ने अवैध रुप से लगे पानी के 30 कनेक्शन काटे, 15 को भेजा नोटिस 15-47-35

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। नगर में पेयजल किल्लत को देखते हुए जल संस्थान ने एक सप्ताह के भीतर गोपेश्वर नगर में छापेमारी कर अवैध रूप से जोड़े गए पानी के 30 कनेक्शन काट दिए हैं। साथ ही 15 लोगों के अवैैध कनेक्शन चिह्नित कर संबंधित को शीघ्र कनेक्शन को वैध करने के नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

गोपेश्वर नगर में अमृत गंगा पेयजल योजना से पीने के पानी की आपूर्ति होती है। योजना पर कई लोगों द्वारा मनमाने ढंग से अवैध कनेक्शन जोड़े जा रहे हैं, जिससे पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है। जल संस्थान ने एक जनवरी से नगर में अवैध कनेक्शन के विरोध में आकस्मिक छापेमारी अभियान शुरू किया। अभी तक विभिन्न मोहल्लों में 30 अवैध कनेक्शन पकड़े गए हैं, जिन्हें मौके पर ही काट दिया गया है। वहीं, हॉस्पिटल कॉलोनी में 15 अवैध कनेक्शन चिह्नित किए गए हैं। जल संस्थान ने संबंधितों को शीघ्र कनेक्शन वैध करवाने की हिदायत दी है। जल संस्थान के सहायक अभियंता अरुण गुप्ता का कहना है कि लंबे समय से नगर में सुचारु पेयजल आपूर्ति न होने की शिकायतें मिल रही थी। योजना के स्रोत से पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति हो रही है। नगर में छापेमारी अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें