फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली संभाग ने जीता युवा सांसद प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

युवा सांसद प्रतियोगिता का खिताब दिल्ली संभाग ने अपने नाम किया है। देहरादून संभाग ने दूसरा और गुरुग्राम संभाग ने तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता में देहरादून, दिल्ली, चंडीगढ़, गुरुग्राम और जम्मू के केंद्रीय विद्यालयों से आए छात्र बतौर य़ुवा सांसद हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय भारतीय सैन्य अकादमी में मंगलवार को आयोजित दो दिवसीय 31वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता का समापन हुआ। दूसरे दिन गुरुग्राम संभाग ने संसदीय कार्य प्रणाली के दौरान अनेक मुद्दों जैसे घर-घर शौचालय, हर गांव विद्यालय, नारी उत्पीड़न, तीन तलाक की समस्या, नई शिक्षा नीति, पर्यावरण, प्रदूषण, इच्छा मृत्यु विधेयक 2018 पर सत्ता पक्ष तथा विपक्ष में जोरदार बहस हुई। संसद की गरिमा के अनुसार सभी विद्यार्थी औपचारिक वेश-भूषा में रहे। इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह में केंद्रीय विद्यालय संगठन मुख्यालय नई दिल्ली के सहायक आयुक्त वरुण मित्रा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवा संसदीय कार्य प्रणाली से परिचित होते हैं और उनमें नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्या डॉ. चारु शर्मा ने सभी विजेता एवं आगुंतक प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें