गोपेश्वर। नगर पालिका गोपेश्वर और जोशीमठ में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विजय जुलूस को पुलिस ने मतगणना स्थल से कुछ दूरी पर ही रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ हल्की नोकझोंक भी हुई। कांग्रेस प्रत्याशी की जीत की सूचना पर पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी कर मतगणना केंद्र जीजीआईसी गोपेश्वर के गेट पर पहुंचे। यहां पुलिस ने कांग्रेस के जुलूस को रोक लिया और नारेबाजी न करने को कहा, जिससे पर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए। बाद में पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कार्यकर्ताओं को शांत किया। ब्यूरो