फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्य का घेराव कर बंद कराया कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर पथरीबाग स्थित श्री गुरु राम राय पीजी (एसजीआरआर) कॉलेज में छात्रों ने प्राचार्य का घेराव कर प्रदर्शन किया। गुस्साए छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने चेतावनी दी कि जल्द ही मांग पूरी नहीं की गई, तो छात्र संगठन कॉलेज प्रशासन और यूनिवर्सिटी के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगा।
बीएससी द्वितीय सेमेस्टर और बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित करने और सभी कक्षाओं में प्रवेश के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर शुक्रवार को छात्रसंघ अध्यक्ष प्रविंद गुप्ता के नेतृत्व में छात्रों ने प्राचार्य का घेराव कर प्रदर्शन किया। छात्रसंघ अध्यक्ष प्रविंद गुप्ता ने कहा कि प्रवेश फार्म भरने की तिथि निकल जाने के कारण छात्रों से एक हजार रुपए वसूले जा रहे हैं। उधर, विवि की ओर से जारी प्रवेश पोर्टल काम नहीं कर रहा है। इससे छात्रों का साल खराब हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रनेताओं ने आरोप लगाया है कि जब वह अपनी मांग लेकर प्राचार्य से वार्ता करने गए तो उन्होंने छात्रों की बात नहीं सुनी और बाहर निकाल दिया। वहीं प्राचार्य विनय आनंद बौड़ाई ने समस्या के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही छात्रों की मांगों को पूरा किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में शुभम बंसल, नरेंद्र राणा, मनमोहन सिंह, अशोक, शैलेंद्र, नैना, रचना, अंकिता, ज्योत्सना, चांदनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें