फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली महोत्सव में दिखेगी प्रदेश की संस्कृति

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

वीर गोरखा कल्याण समिति की ओर से आयोजित होने वाले द्वितीय गोरखा दशैं दीपावली महोत्सव में प्रदेश की संस्कृति देखने को मिलेगी। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में सोनी टीवी सुपर डांसर फाइनलिस्ट आकाश थापा और द वॉइस इंडिया किड्स फाइनलिस्ट शिकाईना मुखिया प्रस्तुति देंगे। दो नवंबर को महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे
शुक्रवार को परेड ग्राउंड स्थित प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में समिति अध्यक्ष श्रवण सिंह प्रधान ने बताया कि गढ़ी कैंट स्थित महेंद्र ग्राउंड पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय महोत्सव में गोरखाली स्वादिष्ट व्यंजन, विभिन्न प्रकार के स्टॉल, गोरखाली पारंपरिक वेषभूषा एवं परिधानों की प्रदर्शनी, आर्मी का खुकुरी नृत्य, दशैं दीपावली नाटक का मंचन समेत नेपाली पंचे बाजा मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे। चार नवंबर तक चलने वाले महोत्सव में रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य सभी समुदाय के लोगों को एक मंच पर लाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय नेपाली लोक गायक देवराज आले और गायिका नीता पुन समेत प्रदेश के स्थानीय लोक गायक भी प्रस्तुति देंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी, हिमाचली लोक नृत्य और लोक गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। पत्रकार वार्ता में समिति के मुख्य संरक्षक ले. जनरल राम सिंह प्रधान, संरक्षक मेघ बहादुर थापा, मेजर बीपी थापा, रमेश गुरूंग, कमल थापा, सूर्य विक्रम सिंह शाही, उर्मिला तामंग, विशाल थापा, टेक बहादुर थापा, सुनील खत्री, देविन शाही, यामू राना, डमर थापा, संजय थापा, आशुं थापा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें